वाराणसी: युवती से दुष्कर्म के 23 आरोपितों में से नौ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। इस दौरान अस्पताल परिसर में उन पर हमला किया गया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। भारी सुरक्षा के साथ सभी आरोपितों को रात में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: आधी रात को 10 स्पा सेंटरों पर छापा; 3 थानों की पुलिस को देख भागे लड़के-लड़कियां, CCTV फुटेज जब्त
सात दिन में 23 दरिंदों की दरिंदगी की शिकार युवती की मां की तहरीर पर बीते रविवार को मुकदमा दर्ज करके लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने लंका के सीरगोवर्धन निवासी राज विश्वकर्मा, हुकुलगंज के आयुष, बादशाहबाग के साजिद, सुहैल शेख, लल्लापुरा के दानिश अली, इमरान, शब्बीर आलम, इंग्लिशिया लाइन के सोहेल खान, शिवपुर के अनमोल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में किया समीक्षा बैठक
सभी आरोपितों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। यहां उनका खून, बाल नाखून आदि का भी सैंपल लिया गया। इस पूरी प्रकिया में रात हो गई। मेडिकल कराने गए आरोपितों पर खुद को भीम आर्मी का कार्यकर्ता बताने वाले युवकों ने हमला कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स अस्पताल पहुंच गुई। हमला करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का तोहफा: यूपी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 16 लाख से अधिक को लाभ
भारी सुरक्षा के बीच आरोपितों को देर शाम सिविल जज (सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक) युगुल शंभूू की अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सभी को जेल भेज दिया। इस दौरान आला अधिकारी पूरे मामले की जानकारी लेते रहे। गिरफ्तार आरोपितों में छात्र से लेकर कारोबारी तक शामिल हैं। सभी हुक्का बार व होटल से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते होंगे लोन
पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस उन स्थानों की जांच भी कर रही है जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। वहां लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती बीते 29 मार्च को अपने दोस्त के घर गई थी। वहां से लौटते वक्त रास्ते में आरोपित राज विश्वकर्मा उसे मिला और लंका स्थित अपने कैफे ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद सात दिनों में अलग-अलग स्थानों पर 22 आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में पक्षकार बनने की अर्जी पर टली सुनवाई, यौन शोषण के दोषी को 20 साल की सजा
No comments:
Post a Comment