Latest News

Monday, April 07, 2025

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व भाजपा महानगर कार्यसमिति की ताबड़तोड़ हुई बैठकें

वाराणसी: काशी के लोकप्रिय सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मेहंदीगंज, राजातालाब में 11 तारीख को होने वाली विशाल जनसभा के निमित्त सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं महानगर की बैठकों का लगातार दौर चला।


यह भी पढ़ें: बाइक सवार मनबढ़ युवक ने पान विक्रेता को गोली मारी, अस्पताल ले जाया गया, पुलिस तफ्तीश में जुटी

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद कुसुम पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि कमल का एक बटन दबाने से महिलाओं को उनका अधिकार मिला। उन्होंने प्रत्येक महिला पदाधिकारी को 10 महिलाओं से संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री जी ऐतिहासिक पीएम है जो अपने क्षेत्र में रिकॉर्ड दौरा किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी काशीवासियों को देंगे 3887 करोड़ की सौगात। 

यह भी पढ़ें: आग से जल गई फसल तो घबराएं नहीं, सरकार देगी मुआवजा; जानिए कहां और कैसे करें आवेदन

महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें 40 बसों द्वारा ऐतिहासिक जनसभा में जाएगी। बैठक का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री साधना सिंह ने दिया। इस दौरान मुख्य रूप से आरती पाठक, साधना पांडेय, रेखा सोनी, तरुणा चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, चंद्रकला विश्वकर्मा, सरिका गुप्ता, सुषमा सिंह, रीना पात्रो, सोना मौर्या, सीमा यादव आदि मौजूद रहीं।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक महानगर अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विशाल जनसभा में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता 250 दो पहिया और 25 चार पहिया से जाएंगे। बैठक को महामंत्री अशोक पटेल व पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने भी संबोधित किया। 

यह भी पढ़ें: काशी को 3884 करोड़ की मिलेगी सौगात, इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, महामंत्री शिव शंकर यादव, पार्षद श्रवण गुप्ता, राजेश मौर्य, शंभू पटेल, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, शिव प्रकाश मौर्य व लकी यादव, मिठाई लाल यादव सहित महानगर एवं मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर कार्यसमिति की बैठक महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, जगदीश त्रिपाठी, डॉ रचना अग्रवाल, अशोक पांडेय, राजेंद्र पटेल, प्रमोद यादव मुन्ना, अजय गुप्ता, अशोक सेठ, महेंद्र सिंह गौतम सहित महानगर के कार्य समिति की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: राजभर जाति को 2% अनुसूचित जनजाति के आरक्षण हेतु दिल्ली संसद भवन में सपा मुखिया अखिलेश यादव को दिया ज्ञापन

No comments:

Post a Comment