Latest News

Thursday, March 06, 2025

वाराणसी विकास प्राधिकरण में जोन-01 और जोन-04 को प्रशस्तिपत्र प्रदान

वाराणसी: दिनांक 06 मार्च 2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा जोन-01 को सर्वाधिक धनराशी (रु. 1,26,05,237) जमा कराने तथा जोन-04 को सर्वाधिक मानचित्र (15) स्वीकृत करने हेतु प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। 


यह भी पढ़ें: शहरी क्षेत्र के 81 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आज लगेगी एचपीवी वैक्सीन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने दोनों जोनों के अधिकारियों की सराहना की और उनकी कार्यक्षमता को उजागर किया। विभिन्न जोनों द्वारा जमा की गई धनराशी और स्वीकृत मानचित्रों का विवरण निम्नलिखित है:

जोन-01

जमा धनराशी: रु. 1,26,05,237

स्वीकृत मानचित्र: 04

जोन-02

जमा धनराशी: रु. 1,06,37,662

स्वीकृत मानचित्र: 04

जोन-03

जमा धनराशी: रु. 83,59,577

स्वीकृत मानचित्र: 03

जोन-04

जमा धनराशी: रु. 1,12,28,506

स्वीकृत मानचित्र: 15

जोन-05

जमा धनराशी: रु. 87,22,491

स्वीकृत मानचित्र: 04

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं

उपाध्यक्ष ने जोन-03 द्वारा एक भी मानचित्र निर्गत न होने तथा सबसे कम धनराशी प्राधिकरण कोष में जमा करने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर उन्होंने जोनल अधिकारी और पुराने अवर अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: अनाधिकृत लाउडस्पीकर व डीजे के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

सभी जोनों को यह निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक शमन शुल्क जमा कराएं और अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके अलावा, सचिव महोदय को सभी जोनों की समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें और कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि हो।

यह भी पढ़ें: सीवीओ ने जाल्हूपुर में बने पशु शवदाहगृह का किया निरीक्षण

No comments:

Post a Comment