Latest News

Sunday, March 23, 2025

गाजियाबाद में दिल्ली सरकार के रिटायर्ड अफसर की डंडे से पीटकर हत्या, पुत्रवधू पर शक

गाजियाबाद: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड अफसर पाती सिंह (64) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना उनके अपने घर में हुई, जहां वह अपनी पुत्रवधू आरती के साथ रहते थे।


जानकारी के मुताबिक पाती सिंह की पत्नी और बेटे की पहले ही कोरोना से मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह अपने घर में अकेले रहते थे। हाल ही में कोर्ट के आदेश पर उनकी बहू आरती को घर में रहने की अनुमति मिली थी, लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। हत्या से पहले संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि मृतक ने हमलावर का विरोध किया था। हत्या का शक पुत्रवधू आरती पर जताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से गहन जांच कर रही है।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आस-पड़ोस के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है। आरती को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना की सटीक जानकारी मिल सके।

करीब सवा महीने पहले कोर्ट के आदेश के बाद आरती को ससुर के घर में रहने की अनुमति मिली थी। इसके बावजूद ससुर-पुत्रवधू के बीच विवाद की खबरें आती रहती थीं। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसियों के मुताबिक, पाती सिंह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, लेकिन बहू से उनका अक्सर विवाद होता था।

यह भी पढ़ें: बिहार दिवस पर भाजपा का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया


No comments:

Post a Comment