वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध निरोधक अभियान के तहत सारनाथ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। शुक्रवार को सारनाथ थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में जाम की समस्या को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पुलिस टीम शुक्रवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सिंहपुर अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक चालक ने पुलिस को देखकर बाइक तेज़ी से भगाई। पुलिस ने पीछा किया और बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को तुरंत नरपतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल
पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान विशाल भारती (21-22 वर्ष) के रूप में की, जो मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में बेनीपुर अकथा में रह रहा था। विशाल पर चोरी, नकबजनी और 25 आर्म्स एक्ट सहित 12 से अधिक अपराधों का रिकॉर्ड है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ, डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश विशाल भारती कई लूट और चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। यह पुलिस की तत्परता और सही समय पर की गई कार्रवाई का परिणाम है कि उसे गिरफ्तार किया जा सका।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, तीसरी आँख से रखी जा रही है नजर
इस मुठभेड़ में सारनाथ पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम के सदस्यों में विवेक कुमार त्रिपाठी – थाना प्रभारी, अनिल कुमार चंदेल – चौकी प्रभारी आशापुर, भरत चौधरी – उप निरीक्षक, दुर्गेश सिंह – उप निरीक्षक, अमृत राज – चौकी प्रभारी, पुराना पुल, राहुल यादव – उप निरीक्षक, शैलेंद्र कुमार – चौकी प्रभारी, सराय मोहना, राम अजोर – प्रशिक्षु उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, विनीत कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, कांस्टेबल चालक कन्हैया खरवार शामिल थे.
सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाराणसी शहर में अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि शहर को अपराधमुक्त बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: लोहता थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का सफल अनावरण, चार आरोपी गिरफ्तार
No comments:
Post a Comment