वाराणसी: भारत की भूमि युवा वीरों से भरी पड़ी है। बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। इजराइल के तर्ज पर भारत के प्रत्येक नागरिक को 3 वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। महादेव पीजी कॉलेज में चल रहे अखंड हिंद फौज के सप्त दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बौद्धिक सत्र में मंगलवार को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के सह प्रचार प्रमुख डॉ. लोकनाथ पांडेय ने बतौर मुख्य वक्ता उक्त बात कही।
यह भी पढ़ें: बरियासनपुर इंटर कालेज के मैदान में चल रहे ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
उन्होंने कहा कि विशाल देश भारत पूर्व में बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, इंडोनेशिया, जावा , सुमात्रा आदि देशों तक फैला हुआ था। घृणित
,कुंठित
सोच वालों ने कुचक्र रच कर इसे अपने फायदे के लिए खंड-खंड किया। आज भी ऐसे तत्व
सिर उठाने की जुर्रत करते है लेकिन आज भारत की सेना ऐसी कोशिश करने वालों को समूल
नाश कर देती है। आज के युवा ही कल सैन्य बल का हिस्सा होंगे।
यह भी पढ़ें: VDA कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार; फ्लैट ट्रांसफर के लिए मांगे थे
रुपये, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
अतिथि वक्ता संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ .मारुति नंदन मिश्रा ने कहा
कि वेद और पुराणों का ज्ञान हमें जीवन में उतरना चाहिए। हिंदू संस्कृति की रक्षा
का संकल्प भी इसी से पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के
प्राचार्य डॉक्टर दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश के सामने विकट परिस्थितियों उत्पन्न
हो रही हैं। ऐसे में अखंड हिंद फौज की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। देश सेवा के लिए
समर्पित इस संस्था के जितने प्रशंसा की जाए कम है।
यह भी पढ़ें: भूख से अधिक खतरनाक कोई आग नहीं, अन्याय से बड़ा कोई विस्फोटक नहीं - प्रो. राहुल सिंह
अतिथियों का स्वागत करते हुए अखंड हिंद फौज की कमांडर अंजू ने बताया कि 23
जनवरी 2007 को चित्रकूट की धरती पर अखंड हिंद फौज की स्थापना हुई। उत्तर प्रदेश के 66 जिलों में इसका प्रशिक्षण
सुचारु रूप से चल रहा है। इस संस्था का उद्देश्य है कि 12 से 17 वर्ष के बच्चों को
अनुशासन के साथ एक से 3 वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण देना है। ऐसे युवा आगे चलकर जरूरत
पड़ने पर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे सकते हैं। यहां प्रशिक्षण प्राप्त
करने के साथ ही ऐसे युवा सेना में भर्ती के योग्य भी हो जाते हैं। कई अभ्यर्थी
यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सेना में भर्ती भी हो चुके हैं। बैठक का समापन 22
नवंबर को होगा।
यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, दिसंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया
Purvanchal खबर.com को दिल से धन्यवाद आनंद शुभकामनाएं।
ReplyDelete