Latest News

Friday, September 27, 2024

प्रख्यात युवा बॉलीवुड सिंगर दीपक गिरी महात्मा गांधी रत्न 2024 अवार्ड से किए जाएंगे सम्मानित

वाराणसी: काशी के युवा सिंगर दीपक गिरी को 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन मुंबई में केसीएफ की ओर से आयोजित होने वाला है। 


यह भी पढ़ें: वाराणसी में चल रहे एक और अवैध निर्माण को वीडीए ने किया सील

इसमें बॉलीवुड के कलाकारों में कुमार सानू, उदित नारायण, दिलीप सेन, सुरेंद्र पाल, धीरज कुमार ,सुनील पाल,सानंद वर्मा समेत बॉलीवुड कलाकारों के साथ महाराष्ट्र के कई नामी मंत्री भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि दीपक गिरी का बनारस एवं मुंबई में 100 से अधिक एल्बम रिलीज हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: काशी विद्यापीठ में आयोजित 46 वें दीक्षांत समारोह में महादेव पीजी कॉलेज के 18 छात्र होंगे सम्मानित

सभी एल्बम एक से बढ़कर एक है। दीपक गिरी कई हिंदी फिल्मों में प्लेबैक भी किए हैं उनका उदित नारायण, श्रेया घोषाल एवं सुनिधि चौहान के साथ गया हुआ गीत भी बहुत फेमस है। काशी के लाल युवा बॉलीवुड सिंगर दीपक गिरी का बनारस, मुंबई, से लेकर विदेश तक कई एल्बम रिलीज हुआ है। काशी के युवा सिंगर दीपक गिरी ने अपने गायन से कई बार काशी का मान बढ़ाया है। 

यह भी पढ़ें: 31 कीटनाशी बिक्रय केंद्रों पर छापेमारी,तीन को नोटिस

दीपक गिरी का मुंबई में ज्यादातर रहना होता है और वह कई फिल्मी स्टार के साथ काम कर चुके हैं। इन्हीं सब कार्यों वं उनकी प्रतिभा को देखते हुए बॉलीवुड युवा सिंगर दीपक गिरी को 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर महात्मा गांधी रत्न 2024 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: परिवार महासंघ की क्षेत्रीय अभिभावक कार्यशाला का आयोजन 21-22 सितंबर को बीएचयू में 

No comments:

Post a Comment