Latest News

Tuesday, September 10, 2024

शहर की सड़कों पर QR कोड के साथ दौड़ेंगे ई-रिक्शा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सुचारू यातायात के लिए लागू की नई व्यवस्था

वाराणसी: दिनांक 10.09.2024 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर की सड़कों पर ई रिक्शा के संचालन के लिये वृहद स्तर पर ई-रिक्शा चालकों के साथ गोष्ठी कर वाराणसी में पंजीकृत 26340 ई-रिक्शा वाहनों के रूट निर्धारण के सम्बन्ध में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर नई यातायात प्रणाली की शुरुआत की गयी। पहले चरण में यह व्यवस्था काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों को 04 रूट में बांटकर लागू की गयी है।


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर शीट की तारीख घोषित, इन छह तारीखों में देख सकेंगे परिणाम

इस प्रणाली के तहत अब QR Code के आधार पर निर्धारित रुटों पर ई रिक्शा चलेंगें। ई-रिक्शा चालकों को उनकी सुविधा के अनुसार QR Code प्रदान किये जा रहे हैं। उक्त के दौरान जिलाधिकारी वाराणसी एस. राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इन चरों रूटों पर इस्तेमाल होने वाले QR CODE के रंग का विवरण निम्नवत है.

रूट न0-01 कलर लाल/QR CODE जैतपुरा, आदमपुर, कोतवाली क्षेत्र के टोटो -

  • लकड़मण्डी अमर उजाला प्रदीप होटल राम कटोरा कबीर मठ तिराहा।
  • लकड़मण्डी धूपचण्डी नाटी इमली दारा नगर हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज ।
  • भदऊ चुंगी गोलगड्डा भैरव चौराहा कोतवाली। हरतीरथ मार्कण्डेय महावीर मन्दिर काल
  • चौकाघाट पानी की टंकी नाटी इमली डी.ए.वी. कालेज ।
  • चौकाघाट पानी की टंकी नाटी इमली दारानगर हरिश्चन्द्र डिग्री कालेज ।
  • कज्जाकपुरा हनुमान फाटक कोतवाली।
  • कसाईबाड़ा जैतपुरा थाना दारानगर।
  • छवि महल नाटी इमली दारानगर।

नोट- हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी सर्किल प्रभारी कोतवाली मो0नं0- 9984489239 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मूड़ादेव आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन, 5 वर्ष के सूर्या और 4 वर्षीय श्रीति बनी सबसे स्वस्थ बालक – बालिका

रूट न0-02, कलर कोड-पीला / QR CODE चेतगंज, सिगरा, दशाश्वमेध, चौक एवं लक्सा क्षेत्र के टोटो-

  • कैण्ट रेलवे स्टेशन इंग्लिशिया लाइन फूलमण्डी मलदहिया जय सिंह पिशाच मोचन चेतगंज तिराहा बेनिया तिराहा पियरी चौकी कबीर चौरा
  • चौकाघाट से तेलियाबाग कबीर चौरा मैदागिन लहुराबीर कशिका तिराहा पिपलानी कटरा हरिश्चन्द्र कॉलेज ।
  • लहुराबीर जय सिंह लोहमण्डी चौराहा प्रताप होटल के बगल गली से कैण्ट रोडवेज बस अड्डा धर्मशाला।
  • लहुराबीर चेतगंज बेनियाबाग मॉल थाना लक्सा औरंगाबाद नई सड़क गिरजाघर पी.डी.आर. लल्लापुरा होते हुए सिगरा तक।
  • बस स्टैण्ड आन्ध्रापुल चौकाघाट तेलियाबाग मरीमाई।
  • इंग्लिशिया लाइन कैंसर हास्पिटल कॉलोनी इन्द्रप्रस्थ कम्यूनिटी हॉल सनबीम लहरतारा न्यू लोको वाराणसी पब्लिक स्कूल चौकी भारत सेवा आश्रम साजन तिराहा। नगर निगम
नोट- हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी सर्किल प्रभारी चेतगंज मो0नं0-6389149203 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चंदौली एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, इन तीन कार्यों पर रखना होगा फोकस

रूट न0-03, कलर कोड-हरा / QR CODE भेलूपुर क्षेत्र के टोटो -

  • रामापुरा से रेवड़ी तालाब भेलूपुर ब्रॉडवे तिराहा।
  • चेतमणि संकुलधारा खोजवा ।
  • रविन्द्रपुरी चौराहा गुरुधाम।
  • तनिष्क शो-रूम निकट रथयात्रा गुरुबाग नीमामाई कमच्छा कोल्हुआ विनायका।
  • महमूरगंज अण्डरपास के नजदीक ककरमत्ता बजरडीहा तेलियाना शंकुलधारा (पुलिस चौकी खोजवा)
  • भेलूपुर चौराहा सोनारपुरा पाण्डेय हवेली अग्रवाल तिराहा शिवाला कूड़ाघर तिराहा रविन्द्रपुरी चौराहा गुरुधाम तिराहा।

नोट- हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी सर्किल प्रभारी भेलूपुर मो०नं०- 9451412755 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इस राशि के लोग लेन-देन में रहें सतर्क, जानें 10 सितंबर का 12 राशियों का राशिफल

रूट न0-04, कलर कोड-नीला / QR CODE लंका, चितईपुर क्षेत्र के टोटो-

  • मालवीय चौराहा/बीएचयू चौराहा रविदास गेट पद्मश्री चौराहा रविन्द्रपुरी चौराहा।
  • रविन्द्रपुरी चौराहा पद्मश्री चौराहा रविदास गेट संकटमोचन तिराहा संकटमोचन मन्दिर होते हुए सुन्दरपुर
  • रविन्द्रपुरी चौराहा रविदास गेट लंका थाना ट्रामा सेन्टर सामने घाट पुल पश्चिमी पुल के नीचे मदरवा मलहिया रमना अण्डरपास तक।
  • सामने घाट पुल पश्चिमी चितईपुर कन्दवा नगवा चौकी अमरा अखरी। मालवीय चौराहा करौंदी
  • सामनेघाट मालवीय चौराहा नरिया भिखारीपुर चितईपुर।

नोट- हाल्टिंग प्वाइंट की जानकारी सर्किल प्रभारी भेलूपुर मो०नं0-9451412755 तथा सर्किल प्रभारी मण्डुआडीह मो0नं0 6389200353 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चंदौली एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, इन तीन कार्यों पर रखना होगा फोकस

No comments:

Post a Comment