Latest News

Saturday, August 10, 2024

नगर आयुक्त ने शेड मालगोदाम एवं पार्किंग स्टैंडो का किया निरीक्षण

वाराणसी: नगर आयुक्त के द्वारा आज कैन्ट स्थित शेड मालगोदाम तथा नगर के कुछ पार्किंग स्टैंडो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त सबसे पहले कैन्ट स्थित श्ेड मालगोदाम का निरीक्षण करने पहुॅचे, जो नगर निगम की सम्पत्ति है, जहॉ पर पहले तहबाजारी के लिये 34 दुकानें दी गयी थी, जिसे शासन के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त के निरीक्षण में पाया गया कि शेड मालगोदाम अत्यन्त जर्जर स्थिति में, कभी भी गिर सकता है, जिसके कारण जानमाल की क्षति हो सकती है। 


यह भी पढ़ें: नगर निगम प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी पार्षदों के साथ किया बैठक

नगर आयुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही करते हुये इस भवन को गिराया जाय। नगर निगम द्वारा विगत दिनों ही उक्त भवन पर जर्जर होने की नोटिस चस्पा की गयी है। इसके बाद नगर आयुक्त के द्वारा आज लहुराबीर, दुर्गाकुण्ड के तीन वाहन स्टैंडों, जालान घर, संकट मोचन में चल रहे आटो वाहन एवं दुपहिया एवं चार पहिया वाहन स्टैंडो का निरीक्षण किया गया। 

यह भी पढ़ें: अपर नगर आयुक्त ने हर घर तिरंगा को सफल बनाने हेतु व्यापारियों से किया आवाह्न

प्रभारी राजस्व द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय 24 स्थानों पर आटो स्टैंड एवं 18 स्थानों पर दुपहिया एवं चार पहिया वाहन स्टैंडों को संचालित किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि सभी वाहन स्टैंडों के लिये तत्काल प्लान तैयार किया जाय, जिससे इन सभी स्थानों से अतिक्रमण मुक्त करते हुये चिन्हांकन कर छतरी, बोर्ड, ई-चार्जिंग की व्यवस्था इत्यादि आधुनिक तरीके से बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाय, जिससे आने जाने में आम नागरिकों एवं वाहन खड़ा करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

यह भी पढ़ें: अवैध प्लाटिंग पर चला VDA पिला पंजाकालोंनाइजारों में मची खलबली

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त के साथ प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारी शाही आश्रित, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव आदि अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: विद्यालयों और आंगनवाडी केन्द्रों के सुन्दरीकरण के सम्बन्ध में VDA उपाध्यक्ष CDO सहित अन्य अधिकारीयों के साथ किया बैठक

No comments:

Post a Comment