Latest News

Thursday, July 11, 2024

नरसिंह दास निर्विरोध चुने गये वाराणसी नगर निगम के उपसभापति

वाराणसी: नगर निगम में सम्पन्न हुये उपसभापति चुनाव में नरसिंह दास को निर्विरोध उपसभाति चुना गया। नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में अपराह्न 12 बजे महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ होने पर निर्धारित समय में नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। वरिष्ठ पार्षद एवं कार्यकारणी सदस्य श्याम आसरे मौर्य ने उपसभापति के लिये नरसिंह दास का नाम प्रस्तावित किया.


यह भी पढ़े: चौबेपुर पुलिस ने हत्या के मामले मे वांछित अभियुक्त विजय यादव उर्फ विक्की को किया गिरफ्तार

जिस पर माहापौर के द्वारा उपस्थित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों से अनुमोदन हेतु प्रास्ताव माॅगा गया। उपस्थित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अपनी सहमति व्यक्त करते हुये नरिसंह दास का समर्थन किया गया, तत्पश्चात निर्धारित समय के पश्चात महापौर के द्वारा उपसभापति के पद हेतु नरसिंह दास के नाम की घोषणा की गयी, जिस पर सभी लोगों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया गया। निर्विरोध उपसभापति चुने जाने के बाद महापौर के द्वारा माल्यार्पण कर नव निर्वाचित उपसभापति का सम्मान किया गया, 

यह भी पढ़े: जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने नदेसर हुए हमले में लगाया विधायक अभय सिंह-विनीत सिंह पर आरोप

उसके बाद सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण स्वागत किया गया। नये उपसभापति नरसिंह दास के द्वारा अपने सम्बोधन में महापौर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कहा गया कि नगर निगम के चुने हुये सभी पार्षदगण, महापौर, समस्त अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी नगर निगम को अपना समझ कर कार्य करें, कार्य को हमेशा सकारात्मक दृष्टि से किया जायेगा तो बड़ा से बड़ा कार्य करने में नगर निगम सफल होगा। नगर निगम हमेशा प्राकृतिक, दैनिक कार्यो को बहुत मनोयोग के साथ करता है, कार्याे की गुणवत्ता बनी रहती है। 

यह भी पढ़े: भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को भी नहीं बख्शा चोरों ने, लखनऊ आवास पर हुई चोरी

उपसभापति के द्वारा अपने उद्बोधन में अपने बीस पच्चीस वर्षो के अनुभव के आधार यह भी कहा गया कि अन्य विभागों से इतर नगर निगम हमेशा चुनौतीपूर्ण कार्य करता रहा है। अन्त में उपसभापति के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापिंत किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द के द्वारा किया गया। उपसभापति के चुनाव के समय कार्यकारिणी कक्ष में कार्यकारिणी सदस्य के सभी पार्षदगण, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, सविता यादव, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द, मुख्य नगर लेखा परीक्षक संजय प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, कार्यालय अधीक्षक शश्किान्त प्रसाद, पी0आर0ओ0 संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने लापरवाही और लंबे समय से ड्यूटी से नदारद रहने गंभीर आरोप में 17 चिकित्सा अधिकारियों को किया बर्खास्त  

No comments:

Post a Comment