Latest News

Tuesday, June 4, 2024

आज होगा फैसला कि किसके सिर सजेगा ताज; नतीजों की उलटी गिनती शुरू

लोकसभा चुनाव 2024: मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। आज चुनावी नतीजे आने के साथ ही साफ हो जाएगा कि सत्ता पर कौन बैठेगा। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है।


यह भी पढ़ें: माफिया रवि काना से पत्रकार ले रहे थे हर महीने लाखों रुपये!

चुनाव आयोग सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा। लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें...

Election Result 2024 LIVE;

यह भी पढ़ें: कढ़ाई पनीर में अचानक निकल आई मुर्गे की हड्डी, पूर्व सांसद का होटल हुआ सील 

9.45AM

शुरुआती रुझानों में एनडीए 290 सीटों पर और इण्डिया गठबंधन 216 सीटों पर आगे चल रहे है। दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है तो वही उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन 40 सीटों पर तो इंडिया गठबंधन 39 सीटों पर और अन्य पर 1 सीट पर आगे चल रही है।


9.35 AM

शुरुआती रुझानों में वाराणसी से इंडिया गठबंधन के अजय राय आगे चल रहे। साथ ही विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे है। तो वही गुजरात के गांधी नगर से अमित शाह 1 लाख 20 हजार वोटों से आगे चल रहे है।


9.15 AM

वाराणसी से नरेंद्र मोदी आगे चल रहे है। तो भी चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडे आगे चल रहे और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव सपा से आगे चल रहे है। गाजीपुर से अफजल अंसारी आगे चल रहे है।


एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा करेगी 300 पार

6.03 बजे: एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर तीन सौ पार करेगी और 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस 62-72 से अधिक सीटें जीत सकती है।

No comments:

Post a Comment