Latest News

Friday, June 28, 2024

नगर निगम ने वाराणसी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान

वाराणसी: नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रथ यात्रा से लेकर लक्सा, गिरजाघर, रेवड़ी तालाब और कमच्छा तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले वेंडरों से प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त करते हुए उनको जुर्माना भी लगाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों व ठेलों एवं पटरी वालों को कपड़े के बैग बांटे। इसके लिए निगम व होप वेलफेयर ट्रस्ट नामक एनजीओ के बीच एक करार हुआ है। जिसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर छोटे बड़े दुकानदारों व ठेलों और पटरी से पॉलीथीन जब्त किया जाएगा और हल्के से जुर्मानें के बाद उन दुकानदारों को पॉलिथीन के बदले कपड़े के बैग मुफ्त दिए जाएंगे।



साथ ही जनता को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया गया। टीम ने कुल कपड़े के बैग 250 बैग बांटे। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नगर निगम वाराणसी व होप वेलफेयर ट्रस्ट नामक एनजीओ के बीच एक MOU हुआ है। इसके तहत, सभी छोटे बड़े दुकानदारों व ठेलों और पटरी से पॉलीथीन जब्त किया जाएगा और हल्के से जुर्माने के बाद उन दुकानदारों को पॉलिथीन के बदले कपड़े के बैग मुफ्त दिए जाएंगे। इसके लिए वे NGO की टीम प्रवर्तन दल के साथ संयुक्त रूप से अभियान में जुड़ेगी। लक्ष्य 1 लाख कपड़े के थैले हर महीने बांटने का है। इसके लिए यूनियन बैंक ने अपने CSR फंड से इस पूरे अभियान को स्पॉन्सर करने के लिए सहमति प्रकट की है। थैले के निर्माण में प्रयोग होने वाला कपड़ा भी घाटों से कचरे के रूप में प्राप्त कपड़ों को ही रीसाइकल व सैनिटाइज कर के किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment