Latest News

Tuesday, June 4, 2024

लोकसभा चुनाव 2024, पल-पल अपडेट के लिए लिंक पर क्लिक करें

लोकसभा चुनाव 2024: मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। आज चुनावी नतीजे आने के साथ ही साफ हो जाएगा कि सत्ता पर कौन बैठेगा। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है।


यह भी पढ़ें: माफिया रवि काना से पत्रकार ले रहे थे हर महीने लाखों रुपये!

चुनाव आयोग सुबह बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा। लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें...

Election Result 2024 LIVE;

यह भी पढ़ें: कढ़ाई पनीर में अचानक निकल आई मुर्गे की हड्डी, पूर्व सांसद का होटल हुआ सील 

4.00 PM 

जैसे जैसे वोटों की गिनती हो रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर भी बढ़ रहा है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। अभी कई राउंड की गिनती होनी बाकी है। उत्तर प्रदेश में बहुत ही तेजी से उलट फेर हो रहा कब क्या होगा यह कहना मुश्किल होगा।

2.30 PM 

गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा बड़ी बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर। अयोध्या में सपा प्रत्याशी करीब 13 हजार वोटों से आगे चल रहे है। इसी के बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबी शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने की तैयारी में। चंदौली से सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह आगे चल रहें है।

2.00 PM 

जैसे जैसे समय गुजर रहा है अब नतीजें आने शुरू हो गए जम्मू कश्मीर के बारामूला से उमर अब्दुल्ला की हर हुई है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

1.00 PM 

बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मेघवाल ने बीकानेर से जीत हासिल किया तो वही दूसरी तरफ हमीर पुर से अनुराग ठाकुर ने भी जीत हासिल किया। इस समय एनडीए गठबंधन 299 सीटों पर आगे चल रही है तो वही इंडिया गठबंधन 224 सीटों पर आगे है और अन्य 20 सीटों पर आगे चल रहें है। हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहें है। वही वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 93 हजार वोटों से आगे चल रहें है।


12.30 PM 

झालावाड़ से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल किया। इस समय के रुझानों में एनडीए गठबंधन 287 सीट और इंडिया गठबन्धन 237 सीटों पर आगे चल रही है। 

12.00 AM

इस समय बड़ी खबर गुजरात के गांधी नगर सीट से अमित शाह की जीत हुई है। आ रहे रुझानों के अनुसार इस समय एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी ने मेहनत किया है उसके अनुसार इंडिया गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस समय एनडीए गठबंधन 291 सीटों पर आगे चल रही है तो वही इंडिया गठबंधन 231 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य 21 सीटों पर आगे चल रही है।

11.45 AM

जयपुर से बीजेपी की मंजू शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को 2.5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। करकट से पवन सिंह पीछे चल रहें है। बक्सर से बीजेपी के मिथलेश तिवारी आगे चल रहे है। तो वही गोरखपुर से रवि किशन आगे चल रहें है। हालांकि की इंदौर से बीजेपी लीड कर रहे है तो वही नोटा पर करीब 96 हजार लोगों ने वोट किया है।

11.30 AM

आ रहे रुझानों में एक बार फिर आंकड़ा बदला है। इस समय एनडीए गठबंधन 292 सीटों से आगे चल रही है तो वही इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर आगे चल रही इसके साथ साथ अन्य 23 सीटों पर आगे चल रही है। अगर हम बात करें उत्तर प्रदेश की तो बीजेपी 32 सीटों पर इंडिया गठबंधन 47 सीटों पर तो ने के खाते में एक सीट दिख रहा है।

11.00 AM

ताजा रुझानों में एनडीए गठबंधन 296 सीटों पर आगे चल रही है और इंडिया गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रही तो वही अन्य 22 सीटों पर आगे चल रहे है। वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार आगे चल रहें है। गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा आगे चल रहें है। अमेठी साइट से स्मृति ईरानी इस समय किशोरी लाल से पीछे चल रही है। कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे है। तो वही चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे सपा के वीरेंद्र सिंह से पीछे चल रहें है।


1045 AM

आ रहे रुझानों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33 हजार वोटों से आगे चल रहें है तो वही राहुल गांधी वायनाड और राय बरेली से आगे चल रहें है। दिल्ली में बीजेपी 6 सीटों पर तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। तो वही मेरठ सीट से पीछे चल रहे अरुण गोविल इस समय आगे चल रहे है।

1015 AM

अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी 15 हजार वोटों से पीछे चल रही है। तो वही वाराणसी से नरेंद्र मोदी करीब 14 हजार वोटों से आगे चल रहे। मथुरा से हेमा मालिनी 28 हजार वोटों से आगे चल रही है। नागपुर से नितिन गडकरी 40 हजार वोटों से आगे चल रहे है। इस समय एनडीए गठबंधन 305 सीटों पर तो वही इंडिया गठबंधन 216 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 22 सीटों पर आगे चल रहे है। अनुराग ठाकुर हमीरपुर से 56 हजार वोटों से आगे चल रहें है। राहुल गांधी अपनी दोनो सीटों से आगे चल रहे है।

10.10 AM 

इस समय आ दें रुझानों में एनडीए गठबंधन 306 सीटों पर और इण्डिया गठबंधन 206 सीटों तो वही 25 सीटों पर अन्य को बढ़त मिल रही है। अगर हम बात करें उत्तर प्रदेश की तो बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है तो वही सपा 30 और 5 सीटों पर कॉन्ग्रेस और 1 पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई है।

9.45AM

शुरुआती रुझानों में एनडीए 290 सीटों पर और इण्डिया गठबंधन 216 सीटों पर आगे चल रहे है। दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है तो वही उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन 40 सीटों पर तो इंडिया गठबंधन 39 सीटों पर और अन्य पर 1 सीट पर आगे चल रही है।


9.35 AM

शुरुआती रुझानों में वाराणसी से इंडिया गठबंधन के अजय राय आगे चल रहे। साथ ही विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे है। तो वही गुजरात के गांधी नगर से अमित शाह 1 लाख 20 हजार वोटों से आगे चल रहे है।


9.15 AM

वाराणसी से नरेंद्र मोदी आगे चल रहे है। तो भी चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडे आगे चल रहे और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव सपा से आगे चल रहे है। गाजीपुर से अफजल अंसारी आगे चल रहे है।


एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा करेगी 300 पार

6.03 बजे: एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर तीन सौ पार करेगी और 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। वहींकांग्रेस 62-72 से अधिक सीटें जीत सकती है।

No comments:

Post a Comment