Latest News

Thursday, June 20, 2024

50 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर बनाए गये आलीशान मकान पर चल रहा बुलडोजर

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी फातिमा जैनब के घर को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम सुबह 11.30 बजे सल्लाहपुर इलाके में जैनब के घर पहुंची। 3 बुलडोजर इमारत को गिराने में लगे हैं। पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। भीड़ को वहां से हटा दिया है।


यह भी पढ़े: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत, कल आएंगे जेल से बाहर

पुलिस अफसर ने बताया कि जैनब के घर के सटा हुआ उसके भाई जैद मास्टर का घर बना हुआ है। दोनों ने वक्फ बोर्ड की संपति पर कब्जा करके आलीशान घर बनाया था। यह जमीन करीब 50 करोड़ रुपए की है। यह अतीक के घर से करीब 3 किमी की दूरी पर बना हुआ है।

यह भी पढ़े: तमिलनाडु में जहरीली शराब से 25 की मौत 

26 फरवरी 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से अशरफ की पत्नी जैनब फरार है। 15 अप्रैल को 2023 को प्रयागराज में अशरफ और अतीक की हत्या कर दी गई थी, तब से जैद मास्टर भी फरार था।

यह भी पढ़े: “विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह में किसी विभाग की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी” – जिलाधिकारी 

No comments:

Post a Comment