Latest News

Monday, May 27, 2024

सपा-कांग्रेस गठबंधन की समस्या से बीजेपी ही दिलाएगी मुक्ति - योगी आदित्यनाथ

चिरईगांव: लोकसभा 2024 के आम चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के चुनाव में भी भाजपा अपने 400 पर के नारे को अंतिम रूप देने में लगीहुई है। सपा कांग्रेस का गठबंधन समस्या व अनर्थ का है यह लोग देश की समस्याओं को दूर करने वाले नहीं है। आप सभी लोग चंदौली लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय को पुनः तीसरी बार सांसद बनाएं। क्षेत्र के विकास की गति को बरकरार रखना एवं आदर्श लोकसभा बनाने के उद्देश्य को मूर्त रूप देने हेतु 1 जून को बूथ पर मतदान कर भाजपा को जिताए।



यह सारी बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव दो विचार धाराओं के बिच में है। भाजपा देश के विकास, विरासत और भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने की सोच से कार्य करती है। तो वही इंडिया गठबंधन देश में तुष्टिकरण के माध्यम से देश को विखंडित करने में जुटी हुई है। भाजपा इस कुचक्र को ध्वस्त कर देगी। इसके लिए आप सभी मतदाताओं का सहयोग और समर्पण से पुनः तीसरी बार देश में मोदी जी की सरकार बनने जा रही है. 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में सभी धामों का संरक्षण, विकास के नए आयाम गढ़ने, गरीब जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, युवाओं किसानों को आगे बढ़ाने के लिय इन सभी क्षेत्रों में कार्य किया है. इस कार्य को गतिमान रखने के लिए तीसरी बार भी देश में मोदी जी के नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आने के उपरांत सबसे पहले कच्चा बाबा धाम जा कर दर्शन किया. तत्पश्चात सभा स्थल पर पहुचे.


कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधानपरिषद् सदस्य महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, अजगर विधायक त्रिभुवन राम, दीनदयाल उपाध्याय नगर विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधायक सुशिल सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का सञ्चालन अनिल सिंह एवं कार्यक्रम में आये सभी लोगों का अभिवादन चंदौली लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया.   

No comments:

Post a Comment