Latest News

Tuesday, November 7, 2023

नीतीश ने दिया जनसंख्या नियंत्रण पर दिया गजब का ज्ञान, कहा 'शदियां होती है तो पुरुष पहली रात से ही न...'

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को जातीय सर्वे रिपोर्ट पर विधानसभा में बयान दे रहे थे। इस दौरान सिएम साहब ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ज्ञान देने लगे। माना जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बिहार में विवाद शुरू हो जाएगा।


यह भी पढ़ें: इन राशि के जातकों के जीवन में आज का दिन 'अमंगलकारी', आएंगी कई समस्याएं, पढ़ें राशिफल

उन्होंने सदन में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण में कमी नहीं आएगी, क्योंकि पुरुष जिम्मेदारी नहीं लेते हैं जबकि महिलाएं अशिक्षित हैं। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमको पता था कि पुरुष सब जिम्मेदारी नहीं लेगा। इसलिए महिलाओं को बढ़ाने के कई योजना लेकर आए। लड़कियों को शिक्षित करने के लिए काम किया ताकि वह जागरूक हो जाए।

यह भी पढ़ें: मऊ कोचिंग डिपो में संरक्षा विभाग एवं एन.डी.आर.एफ.टीम द्वारा फुल स्केल मॉकड्रील का हुआ संयुक्त अभ्यास

नीतीश कुमार ने क्या कहा

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अंदर बताया कि उन्होंने कैसे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कर लिया। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कहा कि जब पढ़ लेगी लड़की तो जो पुरूष है, जब शादी होती है तो रोज रात में उसके साथ.... है न। उसी में और पैदा हो जाता है। अगर लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम है कि पुरूष... ठीक है। लेकिन लड़की कहेगी कि अंतिम में ... बाहर कर दो। पुरूष... तो है लेकिन अब जनसंख्या घट रही है।

यह भी पढ़ें: कुछ करने भी दो यारो!

नीतीश कुमार ने कहा कि- सब लोग समझ लीजिए

सदन में बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग ठीक से समझ लीजिए। यहां जो पत्रकार लोग बैठे हैं, वो लोग भी समझ लें। सीएम नीतीश कुमार सदन में कहते रहे कि लड़की के पढ़ने से कैसे और क्या फायदा हुआ। नीतीश कुमार जब जनसंख्या नियंत्रण पर ज्ञान दे रहे थे, उस वक्त उनके पीछे बैठे मंत्री और विधायक मुस्कुरा रहे थे। हालांकि जब उन्हें लगा कि सीएम नीतीश कुमार कंट्रोल खो दिए हैं, तो वो झेंप गए। जिस वक्त नीतीश कुमार सदन में बोल रहे थे, उस वक्त महिला विधायक भी मौजूद थीं। 

यह भी पढ़ें: वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने रोप-वे परियोजना के कार्य का किया निरीक्षण, शासन के निर्देशानुसार कार्य करने के दिये निर्देश  

No comments:

Post a Comment