Latest News

Sunday, November 5, 2023

2 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ तो संबंधित अधिकारी होंगे जवाबदेह - डॉ. के. एजिलरसन

वाराणसी: जिला व्यापार मंडल (देहात) के तत्वावधान में चौबेपुर स्थित पीएसबी प्लाजा में रविवार दोपहर पुलिस व्यापारी संवाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का व्यापार मंडल के एन.पी. जायसवाल नन्हे, धर्मवीर गुप्ता, प्रदीप सोनी राजू के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. उसके बाद मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी डॉक्टर के एजिलरसन के सामने जिले से आए समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने अपनी - अपनी बाते रखी दूसरी तरफ ठंड के मौसम में स्वर्णकार की दुकानों पर हो रही चोरियों के खुलासे को लेकर स्वर्णकार समाज के व्यापारियों ने अपनी बात रखी।



यह भी पढ़ें: हर महीने बदलती है आपके पीरियड्स की तारीख तो हो सकती है कई तरह की शारीरिक समस्याएं, इन घरेलू उपचार से हो जाएगी नियमित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर के एजिलरसन ने बताया की पुलिस प्रशासन व व्यापारी एक दूसरे के सहयोगी है। व्यापारियों की सुरक्षा देना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है। व्यापारी हमेशा अपराधियों के लिए आसान शिकार होते हैं। हमने एक मानक तय कर रखा है कि अगर 2 लाख के ऊपर की अगर चोरियां होगी तो उसका जिम्मेदार संबंधित अधिकारी होंगे. 

यह भी पढ़ें: चौक पुलिस ने लगभग 3 लाख रूपये का मोबाइल का सामान शातिर चोर को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सुरक्षा के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे पुलिस का पिकेट बढ़ाएंगे और जगह चिन्हित कर पुलिस गस्त लगाएंगे, लोग अक्सर उचक्कागिरी के शिकार बनते रहते हैं। शासन के मंशा के अनुरूप सभी एक दूसरे का सहयोग करे प्रशासन हमेशा व्यापारी के साथ खड़ी है. वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि इस समय पुलिस प्रशासन व्यापारियों पर विशेष ध्यान दे रही है उसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं। नन्हें जायसवाल के कहा कि देहात क्षेत्रों में पुलिस को व्यापारियों का सहयोग व सम्मान करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: चेतगंज पुलिस ने चोरी के आरोप में अभियुक्त रितेश को किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, स्वर्णकार व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष जितेंद्र सेठ, संरक्षक वाराणसी व्यापार मंडल विजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल रमेश निरंकारी के साथ संगीता चौबे, प्रिया अग्रवाल, पूर्व प्रधान चौबेपुर मनोज सेठ, अजय गुप्ता अकेला, बंगाली बाबू सेठ, प्रिंस चौरसिया पिट्टी, रमाशंकर मौर्य कल्लू, आशीष चौबे उर्फ गोल्डन, गोपाल चौबे, डा. ए.के. पाण्डेय, राम जी हलवाई के साथ थाना प्रभारी राजीव सिंह मौजूद रहे मंच का सफल संचालन जितेंद्र सेठ व एनपी जायसवाल ने सयुक्त रूप से किया।

No comments:

Post a Comment