Latest News

Tuesday, November 28, 2023

मुख्यमंत्री योगी ने विदेशी मेहमानों के साथ नमो घाट पर किया देव दीपावली का शुभारंभ

वाराणसी: भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अर्धचंद्राकार घाटों पर होने वाले भव्य देव दीपावली का सोमवार को नमो घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विदेशी मेहमानों के साथ नमो घाट पर दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


यह भी पढ़ें: उफ़! कितना सम्मान...!

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने विदेशी मेहमानों के साथ क्रूज पर बैठकर काशी के सभी गंगा घाटों पर जलाए गए दीपमालिकाओ का दृष्यावलोकन किया। नमो घाट पर विदेशी मेहमानों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई।भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में अर्धचंद्राकार घाटों पर होने वाले भव्य देव दीपावली की पहचान अब प्रदेश के मेले के रूप में शामिल हैं। 

प्रदेश सरकार ने देवताओं के उत्सव देव दीपावली को राजकीय मेला घोषित कर दिया है।घाटों पर देव दीपावली के आयोजन के लिए सजाने और संवारने का कार्य भव्य तरीके से किया गया। इस बार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी 70 देशों के राजदूत के साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी बने।इसमें इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत अन्य देशों के राजदूत,उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: इन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा मंगलवार, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

जिन्होंने देव दीपावली के इस अद्भुत एवं अकल्पनीय छटा को खूब निहारा।मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया गया।विश्वविख्यात देवदीपावली पर साक्षी बनने के लिए 70 देशों के राजदूत काशी आए।इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स और परिजन भी देव दीपावली का दिव्य नजारा देखने आए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनका स्वागत किया। 

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनें। मेहमान दोपहर बाद एयरपोर्ट से नमो घाट आएंगे।यहां से क्रूज़ पर सवार होकर देव दीपावली के भव्य नज़ारे को कैद किया। भारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत किया गया। वहीं एयरपोर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। स्वागत के लिए रास्तों और चौराहों को सजाया गया है।विदेशी मेहमान लेज़र और क्रैकर शो का भी लुफ्त उठाए।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

70 देशों के राजदूत व 150 विदेशी डेलीगेट्स के एयरपोर्ट पहुंचने पर जहां परंपरागत तरीके से टीका लगाकर व अंगवस्त्र भेटकर उनका स्वागत हुआ, वही नमो घाट पर भी उनका स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया गया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाएं। नमो घाट पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव डॉ दुर्गा शंकर मिश्र, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम आदि लोगो ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें गुरुपूर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुबाग गुरुद्वारा में दीपोत्सव मनाया गया

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के क्रम में एयरपोर्ट पहुंचने पर सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या,विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह,मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा,जिलाधिकारी एस राजलिंगम समेत विभिन्न अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट पहुंचें।उसके बाद वहाँ से विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा सतुआ बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया जनसुनवाई

No comments:

Post a Comment