Latest News

Saturday, November 18, 2023

ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्वों से अवगत कराया

वाराणसी: चिरईगांव भाजपा की ओर से आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख अभ्हिशेक सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने ग्राम सभा के प्रतिनिधि है और आप के साथ साथ आप सभी ग्राम वासियों को भी सरकार के द्वारा हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के बारें में भली भाती समझा सकते है और उसका लाभ दिलवा सकते है।


यह भी पढ़ें: सारनाथ वार्ड के गौरकला में अवैध प्लाटिंग पर चला वाराणसी विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में पँहुचे भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश कन्वेंशन शशि सेखर ने समाज में सोशल मीडिया के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप सोशल मीडिया से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने सिगरा चंद्रिका पार्क का निरीक्षण कर सुसज्जित करने का दिया निर्देश

जनप्रतिनिधि होने के नाते जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी रखना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। जिससे आप अपने क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। सरकारी विभागों में सोशल मीडिया में आम जनता की सहूलियत के एप्स बनाए गए हैं। जिस विभाग की समस्या हो उसकी जानकारी प्राप्त कर समस्या का निराकरण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: नगर आयुक्त ने डाला छठ एवम् देव दीपावली की तैयारियों को लेकर किया घाटों का निरीक्षण, युद्ध स्तर पर कार्य को पूर्ण करने का दिया आदेश   

इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव और प्रयास से गांवो में पेयजल, इंटरलॉकिंग, गांव की साफ सफाई सहित जो भी कार्य सम्पन्न होते हैं। तो उसे सोशल मीडिया के माध्यम से हर किसी को एक क्लिक कर जानकारी दे सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह, कमलेश मौर्य, शत्रुंघ्न सिंह मंटू, गौरव सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  इन राशियों को करनी होगी अधिक मेहनत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

No comments:

Post a Comment