Latest News

Wednesday, October 18, 2023

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ बालिकाओं को किया जागरूक

वाराणसी: महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में वाराणसी जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 


यह भी पढ़ें: फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस में आजम खान सहित पत्नी और बेटे को 7-7 साल की सजा

इसी क्रम में दिनांक 18.10.2023 को चौबेपुर थाना क्षेत्र में महिला आरक्षियों और सोनबरसा कंपोज़िट विद्यालय द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें पढने वाली बालिकाओं को शासन की हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें: उत्तरी विधानसभा के नारी शक्ति महिला सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

चौपाल के माध्यम से बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़नघरेलू हिंसादहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उपरोक्त जागरुकता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ का भाग लिया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन होंगे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार - शशि थरूर 

चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा कंपोज़िट विद्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यरूप से प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर् राजीव कुमार सिंहमिशन शक्ति टीमएंटी रोमियो टीम व मुख्य रूप से अवनीश पाठक, आरती गौतम, शशांक वर्मा, नीतू,  नीलम, प्रमिला, शुभम सिंह समेत विद्यालय के सभी स्टाप व थाना चौबेपुर की टीम मौजूद रही। 

यह भी पढ़ें: बुर्का पहन महिला ने BHU में 3 दिन के मासूम को छोड़ा, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

No comments:

Post a Comment