Latest News

Wednesday, October 18, 2023

कार्य में लापरवाही बरतने पर जोनल अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण एवं कर अधीक्षक को मुख्यालय से किया सम्बद्ध

वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा निर्धारित समय पर आदमपुर जोन में जन चौपाल की गयी, जिसमें आम नागरिकों के द्वारा सामान्य विभाग से सम्बन्धित कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुई। अतिक्रमण विभाग से सम्बन्धित कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुईं। राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 01 शिकायतें प्राप्त हुई। आलोक विभाग से सम्बन्धित कुल 01 शिकायत प्राप्त हुई। स्वास्थय विभाग से सम्बन्धित कुल 01 शिकायत प्राप्त हुई। आदमपुर जोन से सम्बन्धित कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त सभी शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जन चौपाल में कुल 15 शिकायतें जी0आई0एस0 एवं नामान्तरण से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई जिसे महापौर द्वारा तत्काल सम्बन्धित कर/राजस्व निरीक्षक से जांच कराकर प्रकरण का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।


यह भी पढ़ें: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ बालिकाओं को किया जागरूक

जन चौपाल के बाद मौके पर उपस्थित महापौर एवं नगर आयुक्त के द्वारा जोन के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ नामान्तरण एवं गृहकर की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि जोनल अधिकारी कु0 शिखा मौर्या के द्वारा आदमपुर जोन के अन्तर्गत दाखिल खारिज टैक्स से संबंधित अनेकों प्रकरणों का अनावश्यक रूप से निर्धारित अवधि के उपरान्त भी कई-कई माह से लम्बित रखने तथा उनसे लम्बित प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने तथा संबधित कर अधीक्षक, राजस्व/ कर निरीक्षक, अहलमद द्वारा नागरिकों के कार्य में अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस में आजम खान सहित पत्नी और बेटे को 7-7 साल की सजा

उक्त के सम्बन्ध में नगर आयुक्त के द्वारा मौके पर ही सम्बन्धित रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें पाया गया कि अनेकों प्रकरण विभिन्न स्तर पर लम्बित है। इस सम्बन्ध में जोनल अधिकारी के द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नही दिया गया। नगर आयुक्त के द्वारा कार्य में लापवाही प्रर्दशित होने एवं पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के दृष्टिगत जोनल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है, तथा बड़े बकायेदारों से गृहकर वसूली एवं सीजर की कार्यवाही न करने तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर आदमपुर जोन के कर अधीक्षक जय कुमार को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। बैठक में निर्देशित किया गया कि आगे भी इस प्रकार की किसी प्रकार का नामांतरण प्रक्रिया निर्धारित समय से 3 दिन के ऊपर कोई भी प्रकरण लंबित न हो।

यह भी पढ़ें: उत्तरी विधानसभा के नारी शक्ति महिला सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष माह अक्टूबर 2023 के अन्त में कमी को पूरा किया जाये, एवं पुराने बड़े कुल 100 बाकीदारों का नाम जोन कार्यालय में प्रदर्शित किया जाये एवं उनके विरूद्ध उ0प्र0 नगर निगम अधिनियम 1959 की सक्षम धारा के तहत चल/अचल सम्पत्ति एवं बैंक खातों की कुर्की इत्यादि की कार्यवाही करते हुए वसूली की कार्यवाही की जाये। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन होंगे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार - शशि थरूर 

महापौर के साथ बैठक में नगर आयुक्त सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त (तृतीय), नगर स्वास्थय अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, सहायक अभियन्ता (सामान्य), अवर अभियन्ता (सामान्य), अवर अभियन्ता (आलोक), अवर अभियन्ता (जलकल), परियोजना अधिकारी (डूडा), पार्षद अमर देव यादव, हाजी ओकास अंसारी, अभिजीत भारद्वाज, विजय सोनकर, रमजान अली, गुलशन अली, बबलू शाह इत्यादि उपस्थित थे। महापौर के द्वारा आज दिनांक-19 अक्टूबर को कोतवाली जोन में जन चौपाल की जायेगी।

यह भी पढ़ें: बुर्का पहन महिला ने BHU में 3 दिन के मासूम को छोड़ा, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

No comments:

Post a Comment