Latest News

Saturday, October 21, 2023

बरेका में शहीदों की स्मृति में 64वां पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

वाराणसी: दिनांक 21 अक्टूबर, 2023 को बनारस रेल इंजन कारखाना में 64वां पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। 21 अक्टूबर सन 1969 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जाँबाज सैनिकों के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था, जिसमे हमारे 10 रण बांकुरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्ही की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस/अर्ध सैनिक बल द्वारा शहीदों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 


यह भी पढ़ें: महिलाओं ने ठाना है, फिर एक बार मोदी सरकार लाना है

बरेका रेलवे सुरक्षा बल बैरेक में आयोजित कार्यक्रम में रणवीर सिंह चौहान, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बरेका, वाराणसी द्वारा सम्पूर्ण देश के रेलवे सुरक्षा बल के 13 बल सदस्यों के नाम को पढ़ कर उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। 

यह भी पढ़ें: अब वाराणसी में डोर टू डोर कूड़ा उठान क्यू आर कोड के माध्यम से होगा

उक्त अवसर पर शहीदों की याद में मौन धारण के उपरांत पुष्पांजलि अर्पित की गई। उक्त परेड में आई. पी. सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त, के. के. सिंह निरीक्षक, प्रमोद लकड़ा निरीक्षक, बी. के. राय निरीक्षक, जय सिंह यादव उप निरीक्षक, अनिल कुमार उप निरीक्षक, सतेन्द्र मिश्र सहायक उप निरीक्षक, सुरेन्द्र यादव सहायक उप निरीक्षक, उदय यादव सहायक उप निरीक्षक, उमेश हेड कांस्टेबल, अमित सिंह कांस्टेबल सहित बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें: चौबेपुर पुलिस ने 1.5 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ अभियुक्त कृष्णा प्रसाद जायसवाल को किया गिरफ्तार

No comments:

Post a Comment