Latest News

Monday, August 28, 2023

दशाश्वमेध पुलिस ने हत्या के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 50/2023 धारा 302,498ए भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र काशीनाथ यादव नि0 म0नं0 ई 7/4 देवकी नन्दन हवेली थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष को दिनांक 28.08.2023 को समय करीब 13.10 बजे देवकी नन्दन हवेली के बड़े गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 


लैंडर विक्रम की इस चौंकाने वाली रिपोर्ट से हैरान हुए इसरो वैज्ञानिक, सारे कयास हुए फेल!

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय मिश्र थाना दशाश्वमेध, उ0नि0 शैलेश कुमार यादव थाना दशाश्वमेध, का0 अनुज कुमार थाना दशाश्वमेध, का0 अमित कुमार थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे.

सिगरा पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो गाड़ियां बरामद

No comments:

Post a Comment