Latest News

Thursday, August 24, 2023

चन्द्रयान-3 की सफलता पर बरेका कर्मियों में हर्षोल्लास

वाराणसी: प्रधानमंत्री की अवश्यंभावी प्रेरणा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-3 अभियान की सफलता पर बनारस रेल इंजन कारखाना के अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष और उल्लास वातावरण व्याप्त है। इसका प्रत्यक्ष दर्शन बरेका परिसर में स्थापित "कुंदन" के समक्ष सैकड़ों बरेका कर्मियों ने एकत्रित होकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "इसरो वैज्ञानिक जिंदाबाद" और हर हर महादेव इत्यादि के उद्घोष से बरेका परिसर को जयघोषों और नारों से गूंजायामान कर दिया।   


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष व महासचिव ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की

इसरो वैज्ञानिकों में शामिल डॉ० रितु कारीढाल श्रीवास्तव के बरेका में कार्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत मुकेश कारीढाल की बहन होने के नाते बरेका में चहुंओर उत्साह दिखाई पड़ रहा है। कार्य प्रबंधक लोको मुकेश कारीढाल एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है। चांद पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हुआ है।

लोहता पुलिस ने वारंटी नखड़ उर्फ मीता राम को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर देश के प्रति समर्पण और सम्मान दिखाते हुए मुख्य रूप से कर्मचारी परिषद सदस्य अमित यादव, नवीन कुमार सिन्हा सहित अरविन्द श्रीवास्तव, अमलेश श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिंह, गोपाल घटक, राकेश पाण्डेय, आनंद राय, उमेश श्रीवास्तव, नीलेश कुमार, राजेश सिंह, बृज मोहन वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्यामाधार प्रधान, कमलेश सिंह, वीरेश पाण्डेय, सुरेश कुमार सिन्हा, त्रिलोकी नाथ सिंह, अनंत कुमार सिंह, उदय कुमार सिन्हा, बी.बी. मिश्रा, संजय कुमार पाण्डेय, अभिमन्यु राय, माधव बटवाल, पंकज श्रीवास्तव, शिव कुमार यादव, ओम प्रकाश चंचल, संदीप तिवारी, जय प्रकाश साहू, रंजीत सिंह एवं संतोष कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment