Latest News

Monday, July 03, 2023

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने फुलवरिया में सड़क पर गिट्टी का काम कराया

वाराणसी: केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के निर्देश पर रेलवे एवं सेतु निगम के अधिकारियों ने फुलवरिया समपार संख्या 5 सी पर बने रास्ते पर कीचड़ की सफाई कर गिट्टी डलवाकर ठीक कराया। समपार संख्या 5 सी पर बने रास्ते पर कीचड़ के कारण आवागमन पुर्ण रुप से बन्द‌ हो गया था। स्थानीय निवासी एवं भाजपा पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय को दुरभाष पर समस्या के विषय में अवगत कराया। 



सांसद डॉ पाण्डेय ने संज्ञान लेते हुए रेलवे एवं सेतु निगम के उच्च अधिकारियों को समस्या के अविलम्ब समाधान के लिए निर्देशित किया। एक घण्टे बाद ट्रैक्टर से गिट्टी एवं बुल्डोजर के साथ विभागीय कर्मियों ने कीचड़ हटाने के साथ ही गिट्टी डलवाकर रास्ते को ठीक कराया। 

स्थानीय लोगों ने इस कार्य को तत्काल प्रभाव से करवाने के लिए केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ पाण्डेय जी के प्रति आभार प्रगट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रमुख रूप से राम प्रकाश दुबे जी, उमेश दत्त पाठक, मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा, दिलीप मिश्रा,राजेन्द्र पटेल , सुनील कन्नौजिया, रवि उपाध्याय , जय मौर्या , सुरेन्द्र पटेल, आयुष प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment