Latest News

Thursday, July 13, 2023

गैंगेस्टर विकास बिन्दु उर्फ गोलू को दशाश्वमेध पुलिसने किया गिरफ्तार

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर. एस. गौतम के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 27/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना लक्सा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकास चिन्द उर्फ गोलू पुत्र चिरंजीव प्रसाद निवासी डी 59/190, शिवपुरवा महमूरगंज, गांधी चबुतरा छिनूपुर सिगरा थाना सिगरा, वाराणसी को दिनांक 13.07.2023 को समय करीब 10:30 बजे अभियुक्त के घर (डी 50/190, शिवपुरवा महमूरगंज, गांधी चबुतरा छित्तूपुर सिगरा थाना सिगरा, वाराणसी) से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 




गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय मिश्र थाना दशाश्वमेध, उ0नि0 वेद प्रकाश यादव धाना दशाश्वमेध, का0 अनुज कुमार, थाना दशाश्वमेघ, का0 देवेन्द्र सिंह थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment