Latest News

Saturday, July 01, 2023

बड़ागांव पुलिस ने मारपीट और छिनैती के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

वाराणसी: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा दिनांक 29.06.2023 को मारपीट कर पैसे छीन लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 212/2023 धारा 323/504/427/392/411 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तों . राजवंश उर्फ लाली पुत्र सूर्यबली निवासी ग्राम पयागपुर नोनौटी थाना बड़ागाँव वाराणसी, सूर्यबली पुत्र विभुति निवासी ग्राम पयागपुर नोनौटी थाना बडागाँव जनपद वाराणसी और अजीत पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम पयागपुर नोनाटी थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पए दिनांक 01.07.2023 को ग्राम पयागपुर चौराहा सातो महुआ पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से छीने हुए 4700/- रूपये बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 श्री आकाश सिंह थाना बड़ागांवा, उ0नि0 श्री हरिनारायण शुक्ला थाना बड़ागाँव, डे०का० सत्यप्रकाश यादव थाना बड़ागाँव, का0 अजय कुमार थाना बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी  शामिल थे।

No comments:

Post a Comment