वाराणसी: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा दिनांक 20.06.2023 को छिनैती के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 100/2023 धारा 392/411 भा०व०वि० से सम्बन्धित अभियुक्त राजन पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम कूरु थाना कपसेठी वाराणसी को गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर दिनांक 25.06.2023 को चन्द्रमा सिंह महाविद्यालय मोड़ के नहर पुलियाँ थाना कपसेठी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द यादव थाना कपसेठी, उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय थाना कपसेठी, उ0नि0 गौरव सिंह थाना कपसेठी, का0 अरविन्द प्रजापति थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे।
No comments:
Post a Comment