वाराणसी: देश का 74वां गणतंत्र दिवस समारोह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को प्रातः 10:00 नीचीबाग स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा पूर्व राज्यमंत्री एवं दक्षिणी के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण कर खुद के जमीन की वैधानिक तरीके से रक्षा का किसानो ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम गौरव से कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 3 करोड़ से अधिक मकान बना दिए, 70 करोड़ से अधिक शौचालय, 8 करोड़ लोगों के घरों के धुंआ समाप्त करके गैस चूल्हा दिए तथा ऐसे गरीबों, छोटे व्यापारियों तथा ऐसे नौजवानों को अनेक योजनाओं से स्टार्ट अप, स्टैंड अप, मल्टीमीडिया आदि अनेक योजनाओं से आच्छादित करके उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करके भारत को खड़ा करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि पहले लोगों में कर्तव्य भाव का अभाव था पर आज अधिकारियों का कर्तव्य का यह भाव है कि सुबह-सुबह नाली की सफाई कहीं भी हो रही है, तो वहां कमिश्नर, डीएम व नगर आयुक्त खड़े मिल जाते हैं। क्योंकि देश का मुखिया स्वयं अपने क्षेत्र में रात को 1:00 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते हैं। वहीं प्रदेश के मुखिया भी जब सभी काशीवासियों का के सोने का वक्त होता है, उस समय रात्रि 10:00 बजे शहर का निरीक्षण करने निकल जाते हैं, ताकि किसी को भी कोई असुविधा ना हो। यह कर्तव्य भाव को लेकर आगे बढ़ते हैं और प्रण लेकर आगे बढ़ते हैं कि देश की विकास की दिशा को आगे बढ़ाते हुए इसे विकसित बनाएंगे।
नारी शक्ति ने बढ़ाया मान, अब मिलेगा उन्हें सम्मान
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री आगामी 25 साल की योजना को लेकर चल रहे हैं। जब भारत सन 2047 में स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, तब उस वक्त भारत विकसित हो गया होगा। उन्होंने प्रश्न पूछते हुए कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि भारत कभी भी विश्व के आर्थिक मंच पर कोई स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि उस देश को पीएम मोदी के नेतृत्व में पछाड़ दिया, जो देश पर ढाई सौ से 300 वर्षों तक राज किया तथा भारत को परतंत्र बनाया।
डॉ तिवारी ने कहा कि संविधान में कर्तव्य बोध का भी एक अध्याय है, उस अध्याय को जरूर पढ़ें। अधिकार तो ठीक है पर जब कर्तव्य पर चलेंगे तब अधिकार अपने आप प्राप्त हो जाएगा। डॉ तिवारी ने आगे कहा कि कर्तव्य पथ पर चलते जाना है, भारत को विश्वगुरु बनाना है। भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाना है। इसके पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि प्रति वर्ष हम गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। हम तो संगठन के कार्यकर्ता हैं। संगठन के अनेक कार्यक्रम भी आते रहते हैं।
उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 5 फरवरी को महानगर कार्यसमिति की बैठक भी प्रस्तावित है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर, मंत्री मधुप सिंह व नीरज जायसवाल, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के साथ मंडल अध्यक्ष गण गोपाल जी गुप्ता, संदीप चौरसिया एवं नलिन नयन मिश्र ने भी संबोधन किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर तथा धन्यवाद ज्ञापन काशी क्षेत्र युवा मोर्चा के संदीप केसरी ने दिया। गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में भी ध्वजारोहण हुआ. नीचीबाग कार्यालय के पूर्व प्रातः 9:00 सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
नवीन कपूर, अशोक पटेल, डॉ गीता शास्त्री, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, विवेक मौर्य, रितिक मिश्रा, अभिषेक वर्मा गोपाल, रतन कुमार मौर्या, जगन्नाथ ओझा, शोभनाथ मौर्य, योगेश वर्मा, पार्षद सिंधु सोनकर, महेंद्र सिंह गौतम सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरेका में 74वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें पूर्वांचल खबर | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी ऑनलाइन न्यूज़ वेबसाइट purvanchalkhabar.co.in हिंदी |
इस आर्टिकल को शेयर करें
हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
No comments:
Post a Comment