Latest News

Friday, January 13, 2023

महादेव पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्रों ने निकाली रैली

वाराणसी: महादेव पीजी कॉलेज में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर से विशाल रैली निकाली गई जो चिरईगांव ब्लॉक, रिंग रोड, रुस्तमपुर होते हुए वापस कॉलेज में पहुंची। पूर्व निर्धारित समय पर स्वामी विवेकानंद और भारतीय संस्कृति विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 


सत्कृति हॉस्पिटल बना वाराणसी और पूर्वांचल का पहला NABH मान्यता प्रमाणित ENT हॉस्पिटल

इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जीवन पर्यन्त धर्म व न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। अद्वैत वेदांत दर्शन व न्याय वैशेषिक पर उनका दृष्टिकोण अद्भुत था। कालेज की प्रथम महिला सीमा सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन संघर्षों से घिरा रहा। स्वामी विवेकानंद महान युग दृष्टा भी थे, उनके बताए मार्गो पर चलकर ही समूचे विश्व का कल्याण किया जा सकता है। कॉलेज के प्राचार्य दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी से हर पल सीख लेने की जरूरत है। इंसान के कथनी और करनी में कदापि अंतर नहीं होना चाहिए। 

ठीठुरती ठंड में न्याय के लिए छोटे-छोटे बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है विधवा महिला

पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लोकनाथ पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सम्मेलन में अपने मनमोहक भाषण से अमेरिका और यूरोप से आए प्रतिनिधियों का सिर्फ दिल ही नहीं जीता बल्कि हिंदू धर्म संस्कृति को भी विश्व के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित किया। इस दौरान बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ . मारुत नंदन मिश्र, डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव, डा. हृदय पाण्डेय, डा. छ्वीनाथ अवनीश सिंह आदि ने भी संगोष्ठी को सम्बोधित किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. पुनीत पाठक, दिनेश कुमार, प्रियंका यादव ने कार्यक्रम का संयोजन किया। 

 आज यूपी-उत्तराखंड की इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, पढ़ें 12 जनवरी के बड़े समाचार

इस दौरान डा. संजय मिश्रा, डा. गौतम सक्सेना, डा. किरन सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आकाश सिंह, रजत सिंह, डा. स्वतंत्र प्रकाश , अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। स्वामी स्वामी विवेकानंद पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में ईशा मिश्र, प्रगति पाण्डेय, निधि श्रीवास्तव ने शानदार प्रस्तुति की। इस दौरान कवि सम्मलेन का भी आयोजन किया गया जिसमें तमाम कवियों ने शानदार रचनाओं से लोगों का दिल जीता। समारोह का सुरुचि पूर्ण संचालन डा. गौरव मिश्र ने किया।

ग्राम प्रधानों ने सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा

इस आर्टिकल को शेयर करें

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment