Latest News

Sunday, December 25, 2022

भाजपा जनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की 98वीं जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पीएम मोदी की सुनी मन की बात की 96वीं कड़ी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अतीत के अवलोकन को वर्तमान और भविष्य की तैयारियों के लिए प्रेरणा बताते हुए रविवार को साल के अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2022 वाकई कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 96वीं कड़ी में 2022 की उपलब्धियों के साथ 2023 के लक्ष्य पर चर्चा की।


नगरीय विधुत वितरण खंड-षष्टम पहड़िया के समस्त संविदा कर्मचारी पूरे महीने की वेतन काटने के कारण अधिशासी अभियंता कार्यालय पहड़िया के समक्ष करेंगे धरना प्रदर्शन 

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृतकाल शुरू हुआ। भारत ने तेजी से प्रगति की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। मन की बात में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को दी गई श्रद्धांजलि लोगों ने किया याद पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती  के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा भारत के महान सपूत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूंl उन्होंने कहा अटल जी ने अपने कामों से प्रेरणा दी है l छह दशक तक का सार्वजनिक जीवन उनका हम सबको प्रेरणा देता है ,उन्होंने दिखाया कि राजनीति में स्थिरता कैसे लाई जा सकती है l भारत के बुनियादी ढांचा विकसित करने, परमाणु सक्षम बनाने और भारत की राजनीति को स्थिरता देने का काम किया। महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने कहा भारतीय राजनीति के अजातशत्रु ओजस्वी और प्रखर वक्ता भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने वाले भविष्य दृष्टा कभी ह्रदय भारत रत्न अटल जी को मैं नमन करता हूं।

एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर लगाई फांसी, सलमान खान के साथ दबंग 3 में किया था काम

महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि आज मदन मोहन मालवीय जी की भी जन्म जयंती है और हम महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के द्वारा दर्शाए गए आदर्शों का पालन करने का हमें प्रयत्न करना चाहिए जिससे समाज का सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास हो सके। यही अटल जी एवं मालवीय जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने बताया अटल जी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के मूल्य एवं आदर्श हमें अपने जीवन में उतारने चाहिए. मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों की बूथों पर मन की बात को सुना गया

 जिसमें मुख्य रूप से संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, अजीत सिंह, रतन मौर्या, कमलेश सोनकर और सिद्ध नाथ शर्मा रहे।

आयुष्मान भारत योजना में दुर्गाकुंड सीएचसी निभा रहा अहम भूमिका

इन्होंने भी सुनी मन की बात

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, इं० अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक जाटव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव पार्षद सिंधु सोनकर पंकज पटेल रितिक मिश्रा, इंदु भूषण गुप्त आदि रहे। 

सभी अस्पतालों में कोविड “हेल्प डेस्क” बनाने के निर्देश

इस आर्टिकल को शेयर करें

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।


No comments:

Post a Comment