Latest News

Wednesday, June 22, 2022

वाराणसी भाजपा महानगर की ओर से 218 स्थानों पर हुए योग के आयोजन

वाराणसी: 21 जून भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानगर के 200 सेक्टरों में 218 स्थानों पर योग शिविर के आयोजन किए गए। महानगर की ओर से पूरे कार्यक्रम के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष साधना वेदांती तथा सह संयोजक कोषाध्यक्ष डॉक्टर रचना अग्रवाल की देखरेख में योग शिविर के आयोजन संपन्न किए गए।




दक्षिणी विधानसभा के 57 सेक्टरों पर 75 स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। बागेश्वरी मंडल की ओर से मुख्य आयोजन नील कॉलेज मलदहिया पर संपन्न हुए। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, मंत्री राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित नवीन कपूर, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, डॉक्टर रचना अग्रवाल शामिल रहे। वही बागेश्वरी मंडल में ही महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनिका पांडेय के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया।

दक्षिणी विधायक एवं पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर आयोजित योग शिविर में भाग लिया। वही कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविदास मंडल के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल के साथ सुंदरपुर स्थित मधुबन लॉन में योग किया।

रामनगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी शक्तिकेन्द्रों पर 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में  मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, डॉ अनुपम गुप्ता, नँदलाल चौहान, सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, मनोज यादव विनोद सिंह पटेल संजय बाल्मीकी  राजन पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सारनाथ मंडल की ओर से पहड़िया शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, धूपचंडी मंडल में वार्ड 58 के सेक्टर 2 में मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनकर के साथ वीरेंद्र गुप्ता आदि ने, छावनी मंडल के प्रभारी एवं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने रविंद्र नाथ टैगोर शक्ति केंद्र पर बंधुओं एवं भगिनीयों के साथ योग किया।

मध्यमेश्वर मंडल में मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया के नेतृत्व में 25 सेक्टरों पर योग शिविर आयोजित हुए जिसमें महिला मोर्चा की ओर से कंपनी बाग मैदागिन में नेहा कक्कड़ उषा अग्रहरी प्रीति पुरोहित आस्था गुप्ता आदि शामिल हुए।

दारानगर सेक्टर, आगागंज वार्ड के छोहरा सेक्टर, जेतपुरा सेक्टर में भी योग शिविर के आयोजन संपन्न हुए। कार्यक्रमों में नीरज जायसवाल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अभय यादव, तारकेश्वर गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, टिंकू अरोड़ा, लवकुश वर्मा, पार्षद सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, कमलेश शुक्ला, सचिन सिंह दीनदयाल मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में मंडल में 25 सेक्टरों पर योग शिविर लगाए गए जिसमें मुख्य रुप से वेद भवन पियरी में आयोजित हुए योग शिविर में दिनेश सिंह दीनू , मुन्ना कसेरा, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल रहे वही हड़हा वार्ड के आदि विशेश्वर शक्ति केंद्र में आत्मा विशेश्वर, अनिल केसरी, रॉकी केशरी आदि के साथ लोगों ने योग किया

हबीबपुरा वार्ड के चक्रधारी विद्या मंदिर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। वही नवाबगंज वार्ड के सेक्टर में किरण दादा, विकास तिवारी के साथ लोगों ने योग किया। सराय गोवर्धन में योग गुरु विमलेश जी के साथ सौरभ दीक्षित आदि ने योग किया। माधोपुर में विवेक कुशवाहा के साथ कार्यकर्ताओं ने योग किया।

काशी विश्वनाथ मंडल में मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र के नेतृत्व में 25 सेक्टरों पर योग शिविर का आयोजन किया गया कैंट मंडल में अभिषेक वर्मा गोपाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में जितेंद्र यादव महामना मंडल में जगन्नाथ ओझा छावनी मंडल में राम मनोहर द्विवेदी राजर्षि मंडल में रतन कुमार मौर्या आदि के नेतृत्व में योग शिविर के आयोजन किए गए संपन्न हुए।

विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजनों में डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, डॉ गीता शास्त्री, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, बृजेश चौरसिया, डॉ हरी केसरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, शैलेंद्र मिश्रा, ऋतिक मिश्रा, कुशाग्र श्रीवास्तव ने भी योग किया 

साथ ही डॉ सुनील मिश्र, वैभव कपूर, राजकुमार शर्मा, जेपी सिंह एडवोकेट, डॉ राजेश त्रिवेदी, शैलेंद्र श्रीवास्तव मुन्ना, सोमनाथ विश्वकर्मा, कुसुम पटेल, शोभनाथ मौर्य, योगेश सिंह पिंकू, राजेश जायसवाल, सारिका गुप्ता, मीरा गुप्ता, रिचा सिंह, माधुरी सिंह, साधना सिंह, गीता शर्मा आदि भी योग शिविर में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment