Latest News

Sunday, June 05, 2022

भाजपा किसान मोर्चा ने की अमृत सरोवरों की सफाई

वाराणसी: 5 जून मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण कार्यक्रम के  क्रम में रविवार को किसान मोर्चा की ओर से महानगर के तीनों विधानसभा में सेवा, सप्ताह एवं माननीय मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्यनाथ जी की जन्मदिन के अवसर पर अमृत सरोवर की सफाई की गई।




किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू के नेतृत्व में हुए कार्यक्रमों में दक्षिणी विधानसभा में पिशाच मोचन कुंड पर, कैंट विधानसभा रामनगर पोखरा एवं उत्तरी विधानसभा नदेसर तालाब पर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस एवं योगी जी के जन्म दिवस पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण

कार्यक्रम के दौरान दक्षिणी विधानसभा में मुख्य अतिथि विधायक डॉo नीलकंठ तिवारी, महानगर कार्यक्रम प्रभारी इंजीनियर अशोक यादव, योगेश सिंह बबलू, कैंट विधानसभा में महानगर मंत्री अनुपम गुप्ता, दीनदयाल मंडल से अध्यक्ष गोपाल गुप्ता जी एवं उत्तरी विधानसभा में किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री विवेक पाण्डेय, अमित सिंह चिंटू, विश्वास जायसवाल, राहुल गुप्ता, रोहित जायसवाल, विकास कुमार देवेंद्र विश्वकर्मा जय विश्वकर्मा, कमलेश साहनी, अमित सिंह, सत्येंद्र शर्मा, शिवाका कृष्णानंद, मनीष केसरी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रितेश दीक्षित, अमित सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम लखन बिंद वरिष्ठ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबा कालभैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा की शोभायात्रा का आयोजन 1 जुलाई को

इस आर्टिकल को शेयर करें

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment