Latest News

Varanasi News
Purvanchal News

Gallery

Breaking News

Election

News

Recent Posts

Sunday, May 31, 2026

चौबेपुर में युवक ने पुलिस आयुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार, सुनील यादव से जान का खतरा बताकर कार्रवाई की मांग

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर गांव निवासी एक युवक ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने सुनील यादव और उसके सहयोगियों पर हमला करने, धमकी देने तथा हत्या कराने की आशंका जताई है।


यह भी पढ़े: अब नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, लखनऊ प्रशासन ने ऑनलाइन जारी किए सभी लेखपालों के नंबर

प्रार्थना पत्र में धनंजय यादव ने आरोप लगाया है कि 20 मई 2026 को गांव के समीप सुनील यादव ने कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने धारदार हथियार लेकर उन पर हमला करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने से मामला शांत हुआ और उनकी जान बच गई। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि वह चौबेपुर थाने में सुनील यादव के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा दर्ज पुराने मुकदमे में गवाह हैं, जिसके चलते उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस को दिए गए पत्र में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: अवैध बालू मंडी पर प्रशासन का बड़ा छापा, 68 वाहन सीज

शिकायतकर्ता ने बताया कि सुनील यादव के ऊपर 2013 से लेकर अभी तक जो मुकदमे दर्ज हुए है उनमे अपराध संख्या 16/2013 धारा 3/4 उ.प्र. अपराध अधिनियम, अपराध संख्या  314/2014 धारा 147, 148, 149, 427, 323, 504, 506, 352, 452, 325 आई.पी.सी., अपराध संख्या 735/2017 धारा 394, 384, 504, 506 आई.पी.सी., अपराध संख्या 283/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 336, 354, 323, 504, 506, 34 आई.पी.सी., अपराध संख्या 284/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, अपराध संख्या 198/2021 धारा 147, 143, 504, 506, 452, 427 आई.पी.सी., अपराध संख्या 90/2023 धारा 147, 323, 504, 506 आई.पी.सी., अपराध संख्या 49/2024 धारा  323, 504, 506, 427 आई.पी.सी, अपराध संख्या 182/2025 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2), 333, 316(2) बी.एन.एस. में मुकदमा पंजीकृत है.

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त ने पंचकोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए

इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने बताया कि 2008 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन उसकी अपराध संख्या ज्ञात नही है लेकिन उसी वर्ष अपहरण और 25 आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज हुआ था. साथ ही 2025 में खनन द्वारा भी चौबेपुर में अपराध संख्या 341/2025 और 344/2025 दर्ज हुआ था. अभी अपराध संख्या 161/2026 अर्ज हुआ है. साथ ही शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थनापत्र सुनील यादव के ऊपर गैंग चलाने का भी आरोप लगाया है जिसमे उन्होंने एक दर्जन लोगों का नाम डाला है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। धनंजय यादव ने पुलिस आयुक्त से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। 

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर आधारित है। पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक पक्ष आना बाकी है। 

यह भी पढ़ें: पशु शवदाह गृह में भरा भूसा, करोड़ों की परियोजना बेकार

Thursday, May 28, 2026

अब नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, लखनऊ प्रशासन ने ऑनलाइन जारी किए सभी लेखपालों के नंबर

लखनऊ: राजधानी में प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा और अहम डिजिटल कदम उठाया है। अब लखनऊ की सभी तहसीलों में तैनात लेखपालों के मोबाइल नंबर और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यियर की पहल पर शुरू की गई इस नई व्यवस्था से लोगों को अब छोटी-छोटी जानकारियों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


यह भी पढ़ें: अवैध बालू मंडी पर प्रशासन का बड़ा छापा, 68 वाहन सीज

प्रशासन द्वारा जारी की गई वेबसाइट के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने क्षेत्र के लेखपाल का नाम, तैनाती क्षेत्र और मोबाइल नंबर आसानी से देख सकेंगे। इस नई सुविधा को डिजिटल गवर्नेंस और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। लखनऊ प्रशासन की ओर से शुरू की गई यह पहल खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और जमीन से जुड़े मामलों में लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। जमीन की पैमाइश, दाखिल-खारिज, नामांतरण, खतौनी और राजस्व से जुड़े कई मामलों में अब लोगों को सीधे संबंधित लेखपाल से संपर्क करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त ने पंचकोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए

वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई पूरी जानकारी

प्रशासन की ओर से जारी ऑनलाइन पोर्टल पर लखनऊ की पांचों तहसीलों के लेखपालों का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है। नागरिक अपनी तहसील और ग्रामसभा का चयन करके संबंधित लेखपाल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन सूची देखने के लिए प्रशासन ने वेबसाइट लिंक भी जारी किया है, लखनऊ लेखपाल ऑनलाइन सूची (https://lucknowbhulekh.in/MasterData/LekhpalByTehsil ) इस वेबसाइट के जरिए लोग अब सीधे अपने क्षेत्र के राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे। इससे कामकाज की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान और पारदर्शी होने की उम्मीद है।

पहले होती थी भारी परेशानी

अब तक आम लोगों को अपने क्षेत्र के लेखपाल का नंबर या जानकारी हासिल करने के लिए तहसील कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार सही जानकारी समय पर नहीं मिलती थी, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या और भी बड़ी थी। कई बार लोग सिर्फ लेखपाल का नंबर जानने के लिए पूरे दिन तहसील परिसर में भटकते रहते थे। कुछ मामलों में बिचौलियों का सहारा भी लेना पड़ता था, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ऐसे में प्रशासन की यह नई पहल लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब नागरिक सीधे वेबसाइट पर जाकर संबंधित लेखपाल का मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकेंगे और फोन के माध्यम से संपर्क कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: पशु शवदाह गृह में भरा भूसा, करोड़ों की परियोजना बेकार

डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ प्रशासन की इस पहल को डिजिटल इंडिया अभियान और ई-गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार लगातार प्रशासनिक सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने पर जोर दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की डिजिटल व्यवस्थाएं सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी को भी कम करने में मदद करती हैं।ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध होने से अब आम लोगों को यह पता रहेगा कि उनके क्षेत्र का लेखपाल कौन है और उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है। इससे सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी।

ग्रामीण जनता को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

राजस्व विभाग से जुड़े अधिकतर काम ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा होते हैं। खेत, जमीन, पैमाइश, खतौनी और दाखिल-खारिज जैसे मामलों में लेखपाल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। पहले गांव के लोगों को कई बार जानकारी के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को यह तक पता नहीं होता था कि उनके क्षेत्र का लेखपाल कौन है। ऐसे में यह नई ऑनलाइन व्यवस्था ग्रामीण जनता के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। अब गांव का कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से वेबसाइट खोलकर संबंधित लेखपाल की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। इससे ग्रामीण इलाकों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

यह भी पढ़े: अम्बा-मोकलपुर घाट पर नहीं बिछी लोहे की चादरें, तपती रेत पर चलने को मजबूर ग्रामीण

पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से जनता और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। लोग सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे, जिससे शिकायतों और समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। इसके अलावा ऑनलाइन जानकारी सार्वजनिक होने से विभागीय पारदर्शिता भी बढ़ेगी। पहले कई मामलों में लोगों को सही अधिकारी तक पहुंचने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी। सरकारी योजनाओं और सेवाओं को लेकर जनता का भरोसा बढ़ाने में भी यह पहल अहम भूमिका निभा सकती है।

पांचों तहसीलों का डेटा हुआ सार्वजनिक

प्रशासन की ओर से फिलहाल लखनऊ की सभी पांच तहसीलों के लेखपालों का डेटा सार्वजनिक किया गया है। इसमें संबंधित क्षेत्र, ग्रामसभा और संपर्क नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। लोग अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित क्षेत्र का चयन करके जानकारी देख सकते हैं। यह व्यवस्था खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जमीन से जुड़े मामलों में बार-बार तहसील कार्यालय जाने को मजबूर होते थे। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इस पोर्टल को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकें।

यह भी पढ़े: चिरईगांव विकास खण्ड के धराधर ग्रामसभा में बन रहे रास्ते का काम रुका, एस.डी.एम. से प्रधान सहित ग्राम वासियों ने लगाई गुहार

लोगों ने की पहल की सराहना

लखनऊ प्रशासन की इस पहल की आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी सराहना की है। लोगों का कहना है कि इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता को काफी राहत मिलेगी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस व्यवस्था को जनता के हित में बड़ा कदम बताया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह अन्य विभागों की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए तो आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कारोबारी महिला के नाम पर 19 करोड़ की GST चोरी, खुद को CA बताने वाले पर मुकदमा दर्ज



अवैध बालू मंडी पर प्रशासन का बड़ा छापा, 68 वाहन सीज

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा रिंग रोड के पास अवैध रूप से संचालित बालू मंडी पर बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 ट्रक और 46 ट्रैक्टर समेत कुल 68 वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त ने पंचकोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद उपजिलाधिकारी सदर नितिन सिंह, खनन अधिकारी प्रशांत शर्मा, राजस्व विभाग की टीम तथा एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंडी पर छापेमारी की। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर खड़े मिले। 

यह भी पढ़ें: पशु शवदाह गृह में भरा भूसा, करोड़ों की परियोजना बेकार

जांच में कई वाहन बिना वैध प्रपत्रों के तथा नियमों के विपरीत संचालित पाए गए।संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 68 वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े: अम्बा-मोकलपुर घाट पर नहीं बिछी लोहे की चादरें, तपती रेत पर चलने को मजबूर ग्रामीण

एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े: चिरईगांव विकास खण्ड के धराधर ग्रामसभा में बन रहे रास्ते का काम रुका, एस.डी.एम. से प्रधान सहित ग्राम वासियों ने लगाई गुहार

उन्होंने बताया कि आरटीओ और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं तथा सीजर की कार्रवाई जारी है। ऐसे में सीज वाहनों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कारोबारी महिला के नाम पर 19 करोड़ की GST चोरी, खुद को CA बताने वाले पर मुकदमा दर्ज

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त ने पंचकोशी यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए

वाराणसी: दिनांक 25 मई 2026 को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल द्वारा शिवपुर स्थित पांचो पांडव मंदिर, धर्मशाला एवं पंचकोशी यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचकोशी यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।



नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि पंचकोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्कृष्ट साफ-सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से सुलभ शौचालयों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।


निरीक्षण के दौरान धर्मशालाओं में ठहरने वाले यात्रियों के लिए भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु कूलर एवं पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि कूलरों में समय-समय पर पानी भरने की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी के दौरान ठंडी हवा उपलब्ध हो सके।
नगर आयुक्त ने पंचकोशी यात्रा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मार्ग प्रकाश व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें।


इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध रखने एवं उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। नगर निगम द्वारा पंचकोशी यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Monday, May 25, 2026

पशु शवदाह गृह में भरा भूसा, करोड़ों की परियोजना बेकार

चिरईगांव: जिला पंचायत की ओर से जाल्हूपुर में मरे पशुओं के निस्तारण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पशु शवदाह गृह आज तक चालू नहीं हो सका है। हालत यह है कि भवन की देखरेख करने वाले व्यक्ति द्वारा उसमें भूसा भर दिया गया है। इस मामले की जानकारी होने के बावजूद जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।


यह भी पढ़े: अम्बा-मोकलपुर घाट पर नहीं बिछी लोहे की चादरें, तपती रेत पर चलने को मजबूर ग्रामीण

स्थानीय लोगों का कहना है कि पशुओं के निस्तारण के लिए बनाए गए इस शवदाह गृह के बंद पड़े रहने से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं भवन का उपयोग दूसरे कार्यों में किए जाने से इसकी उपयोगिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

यह भी पढ़े: चिरईगांव विकास खण्ड के धराधर ग्रामसभा में बन रहे रास्ते का काम रुका, एस.डी.एम. से प्रधान सहित ग्राम वासियों ने लगाई गुहार

इस संबंध में जब जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि “इस बारे में जानकारी के लिए कचहरी कार्यालय चले जाइए। 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कारोबारी महिला के नाम पर 19 करोड़ की GST चोरी, खुद को CA बताने वाले पर मुकदमा दर्ज

वहीं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मिलेंगे, वही जानकारी देंगे।” अब देखना यह है कि करोड़ों की लागत से बने इस शवदाह गृह को कब तक शुरू कराया जाता है और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें: यूपी में शुरू हो सकती हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम

अम्बा-मोकलपुर घाट पर नहीं बिछी लोहे की चादरें, तपती रेत पर चलने को मजबूर ग्रामीण

चिरईगांव: ढाब क्षेत्र के अम्बा-मोकलपुर घाट स्थित गंगासोता पर प्रांतीय लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक लोहे की चादरें नहीं बिछाए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोगों को करीब 500 मीटर तपती रेत पर पैदल चलकर आवागमन करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े: चिरईगांव विकास खण्ड के धराधर ग्रामसभा में बन रहे रास्ते का काम रुका, एस.डी.एम. से प्रधान सहित ग्राम वासियों ने लगाई गुहार

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोकलपुर, गोबरहां और रामपुर गांव के लोगों के लिए जाल्हूपुर बाजार आने-जाने का यह मुख्य मार्ग है। विभाग द्वारा लोहे की चादरें सड़क किनारे लाकर रख दी गई हैं, लेकिन अब तक उन्हें गंगासोता पर बिछाया नहीं गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर के समय रेत इतनी गर्म हो जाती है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कारोबारी महिला के नाम पर 19 करोड़ की GST चोरी, खुद को CA बताने वाले पर मुकदमा दर्ज

स्थानीय निवासी सतीश सिंह, रमेश, सुनीता, मुन्नालाल, लालजी और आशा ने बताया कि लोहे की चादरें उपलब्ध होने के बावजूद विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें तपती रेत पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द गंगासोता पर लोहे की चादरें बिछाकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस समस्या पर कब तक ध्यान देता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में शुरू हो सकती हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम

चिरईगांव विकास खण्ड के धराधर ग्रामसभा में बन रहे रास्ते का काम रुका, एस.डी.एम. से प्रधान सहित ग्राम वासियों ने लगाई गुहार

वाराणसी: विकास खण्ड चिरईगांव के धराधर ग्रामसभा में निवासियों के आने जाने का मार्ग न होने की वजह से वहा के निवासियों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अगर कोई बीमार हो जाय तो उनकों चारपाई पर उठा कर मुख्य मार्ग तक लगों कि मदद से ले जाना पड़ता है. जिसकी वजह से कई लोगों की सही समय पर इलाज नही मिलने कि वजह से जान भी जा चुकी है.


यह भी पढ़ें: वाराणसी में कारोबारी महिला के नाम पर 19 करोड़ की GST चोरी, खुद को CA बताने वाले पर मुकदमा दर्ज

कुछ दिनों पहले उपजिलाधिकारी नितिन सिंह ने लेखपाल को साथ लेकर पुरे ग्रामसभा का दौरा किया था. इस दौरान उपजिलाधिकारी ने पुरे ग्रामसभा में घूम कर रास्ते को देखा और उन्होंने भी कहा था कि इस ग्रामसभा में रास्ता बहुत बड़ी समस्या है और रास्ता बनना चाहिए जिसके लिए उन्होंने लेखपाल को आदेशित किया था की इस समस्या का हल निकाल कर रास्ते का कार्य शुरू करवाए.

यह भी पढ़ें: यूपी में शुरू हो सकती हैं ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम

लेखपाल और ग्राम प्रधान के साथ साथ ग्राम वासियों के सहयोग से रास्ते का कार्य भी शुरू हो गया जिसमे ग्राम प्रधान ने खुद अपने जमीन में से करीब 10 फूट का रास्ता बनवाया लेकिन अभी भी करीब 20 मीटर रास्ते पर कुछ किसानों ने जमीन देने से मना कर दिया है पुरा रास्ता बन चूका है बस करीब 20 मीटर रास्ते पर कार्य होना रह गया है. 

यह भी पढ़ें: साथी पोर्टल के माध्यम से होगा बीज विक्रय, उत्पादन एवं स्टॉक प्रबंधन

किसानों के विरोध के बाद फिर एक बार ग्राम प्रधान और ग्राम वासियों ने उपजिलाधिकारी नितिन सिंह से इसको पुरा करवाने की गुहार लगाई है. अब देखना यह है कि क्या प्रधान और ग्राम वासियों की इस अपील पर उपजिलाधिकारी नितिन सिंह क्या कार्यवाही करते है?

यह भी पढ़ें: पूर्व DGP राम यश सिंह को अंतिम विदाई में उमड़ा सत्ता-प्रशासन का सैलाब, STF चीफ अमिताभ यश के पिता के त्रयोदश संस्कार में भावुक हुआ लखनऊ  

Video